ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

BIHAR CRIME : पारिवारिक कलह में गोलीबारी, दादा ने ही दिया घटना को अंजाम

ROHTASH : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला

BIHAR CRIME : पारिवारिक कलह में गोलीबारी, दादा ने ही दिया घटना को अंजाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ROHTASH : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला रोहतास जिला से निकल कर सामने आ रहा है। जहां चेनारी थाना क्षेत्र के पांडेय डिही गांव में पारिवारिक रंजिश में फायरिंग की खबर है।


जानकारी के मुताबिक रोहतास जिला के चेनारी थाना क्षेत्र के पांडेय डिही गांव में पारिवारिक रंजिश में फायरिंग की खबर है। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। हालांकि, इस घटना की वजह पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। 


बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय गणेश कुमार चंद्रवंशी को गोली लगी है। उसे इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। आरोप है कि गणेश कुमार को उसके दादा के छोटे भाई ने ही गोली मार दी है। गोली मारने वाले शिव शंकर चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यहां परिवार में कुछ दिनों से आपसी विवाद चल रहा है। इस पारिवारिक रंजिश में गणेश कुमार को उसके चचेरे दादा ने ही गोली मार दी है। पोता को गोली मारने वाला चचेरा दादा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घायल गणेश कुमार की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।