ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

लड़की से छेड़खानी के बाद फायरिंग, महिला समेत छह हुए घायल

SASARAM: लॉकडाउन के बीच एक लड़की के साथ हुए छेड़खानी के मामले को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मरने-मारने तक जा पहुंचा। खूनी संघर्ष

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SASARAM: लॉकडाउन के बीच एक लड़की के साथ हुए छेड़खानी के मामले को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मरने-मारने तक जा पहुंचा। खूनी संघर्ष में हुई फायरिंग में एक महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हैं। घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया है। 


रोहतास जिला के नोखा थाना अंतर्गत हसनाडीह गांव में एक लड़की के साथ छेड़खानी के मामले को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। बताया जाता है कि इस दौरान फायरिंग भी हुई। मारपीट और गोलीबारी में जहां 2 लोग छर्रा की गोली लगने से घायल हो गए। वहीं एक महिला समेत छह लोग घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नोखा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है। जहां सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। 


घटना के बारे में बताया जाता है कि हसनाडीह गांव में एक लड़की को गांव के कुछ युवकों ने आपत्तिजनक शब्द कह दिया। जिसके बाद विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए तथा मारपीट शुरू हो गई। बताया जाता है कि इस दौरान फायरिंग भी हुई। जिसमें 2 लोगों को छर्रा की गोली लगी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर कैंप कर रही है। घायलों की स्थिति चिंता से बाहर बताई जा रही है। इस मारपीट में एक महिला प्रमिला देवी भी घायल है। वही पप्पू साह और नथुनी साह को छर्रा की गोली लगी है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता