ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट : धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

ROHTAS : रोहतास के कोचस थानाक्षेत्र स्थित तेतरिया गांव में 39 वर्षीया महिला को टांगी से मारकर देवर ने मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान झामु राम की पत्नी गुड़िया देवी के रूप में

देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट : धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS : रोहतास के कोचस थानाक्षेत्र स्थित तेतरिया गांव में 39 वर्षीया महिला को टांगी से मारकर देवर ने मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान झामु राम की पत्नी गुड़िया देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 


वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर एसडीपीओ कुमार वैभव, प्रखंड विकास अधिकारी दीपचंद जोशी, सीओ विनित ब्यास और थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा दलबल के साथ पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी परिजनों से ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाला मृतका का देवर शंभूराम, पिता सिपाही राम को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। 


कोचस थानाध्यक्ष ने बताया कि देवर-भाभी के बीच मामूली बात को लेकर कहा-सुनी हुई थी। गुस्से में आकर देवर ने भाभी पर तांगी से हमला कर दिया। जिसमें घटनास्थल पर ही गुड्डी देवी की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।