ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: शराब माफिया को अरेस्ट करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानेदार समेत चार जवान घायल

SASARAM: बिहार में शराब माफिया के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन शराब माफिया पुलिसकर्मियों को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला रोहतास से सामने आया है, जहां शराब माफिया को अर

बिहार: शराब माफिया को अरेस्ट करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानेदार समेत चार जवान घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बिहार में शराब माफिया के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन शराब माफिया पुलिसकर्मियों को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला रोहतास से सामने आया है, जहां शराब माफिया को अरेस्ट करने पहुंची पुलिस टीम पर उसके समर्थकों ने हमला बोल दिया। इस हमले में थानेदार समेत चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


दरअसल, करगहर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में शराब मामले में फरार चल रहे अपराधी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर उसके समर्थकों ने हमला बोल दिया। इस हमले में थानाध्यक्ष सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। जिसमें करगहर के थानाध्यक्ष विजय कुमार, स्थानीय चौकीदार धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल वर्षा कुमारी, कांस्टेबल यशवंत कुमार शामिल हैं। दो घायलों को करगहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार करने के बाद सासाराम के सदर अस्पताल भेजा गया।


बताया जा रहा है कि पुलिस टीम कल्याणपुर गांव में अभियुक्त कुन्दन पासवान को गिरफ्तार करने के लिए गई थी, तभी बदमाशों ने हमला बोल दिया। मामले में कल्याणपुर के 18 नामजद और 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में छापेमारी करते हुए कार्रवाई कर रही है। घायलों का इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ रविकांत ने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों को सिर में चोट लगी है, उसका सीटी स्कैन करवाया जा रहा है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता