ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार: शख्स ने बीच सड़क पर स्कूली छात्रा को थमाया Love letter.. तो मच गया भारी बवाल, कैफी आलम को मामा कहती थी नाबालिग लड़की

SASARAM: खबर रोहतास के डेहरी से आ रही है, जहां डेहरी के तार बांग्ला इलाके में एक अधेड़ व्यक्ति नें स्कूल जा रही छात्रा को जबरन लव लेटर थमा दिया। इस घटना के बाद बीच सड़क पर भार

बिहार: शख्स ने बीच सड़क पर स्कूली छात्रा को थमाया Love letter.. तो मच गया भारी बवाल, कैफी आलम को मामा कहती थी नाबालिग लड़की
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर रोहतास के डेहरी से आ रही है, जहां डेहरी के तार बांग्ला इलाके में एक अधेड़ व्यक्ति नें स्कूल जा रही छात्रा को जबरन लव लेटर थमा दिया। इस घटना के बाद बीच सड़क पर भारी बवाल मच गया। पीड़ित लड़की आरोपी मो. कैफी आलम को अपना मामा कहकर बुलाती थी।


दरअसल, पीड़ित लड़की स्कूल जा रही थी, तभी आरोपी मो. कैफी आलम ने बीच रास्ते में लड़की का रास्ता रोका और उसके हाथ में जबरन प्रेम पत्र पकड़ा दिया। आरोपी ने लड़की को अपना मोबाइल नंबर दिया और उस नंबर पर फोन कर बात करने को कहा। लड़की द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दिए जाने के बाद परिजन और मुहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए और आरोपी कैफी आलम की जमकर धुनाई कर दी।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले गई। बताया जा रहा है कि आरोपी कैफी आलम पीड़ित छात्रा के घर बिजली का पंखा और बिजली के अन्य सामान मरम्मत करने आता जाता रहता था। इस दौरान उसने परिवार के बीच घनिष्ठता बढ़ा ली। लड़की कैफी आलम को मामा कह कर बुलाती थी लेकिन इसी बीच कैफ़ी आलम की नियत खराब हो गई और उसने लड़की के लव लेटर दे दिया।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता