ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार : संदिग्ध हालत में रिटायर्ड अंचल निरीक्षक की मौत, जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका

SASARAM : खबर रोहतास के काराकाट से है, जहां जहरीली शराब पीने से एक शख्स की मौत का मामला सामने आया है। घटना काराकाट थाना के जयश्री गांव की है। यहां जहरीली शराब पीने के बाद चार लोगों

बिहार : संदिग्ध हालत में रिटायर्ड अंचल निरीक्षक की मौत, जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM : खबर रोहतास के काराकाट से है, जहां जहरीली शराब पीने से एक शख्स की मौत का मामला सामने आया है। घटना काराकाट थाना के जयश्री गांव की है। यहां जहरीली शराब पीने के बाद चार लोगों की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आ रहा है। जिसमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दो लोगों का चोरी छिपे इलाज कराया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक की पहचान काराकाट थाना के जयश्री गांव निवासी रिटायर अंचल निरीक्षक श्रवण राम के रूप में हुई है। मृतक के बैंककर्मी बेटे ने बताया कि जहरीली शराब पीने के कारण उसके पिता की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बिक्रमगंज के एसडीओ तथा डीएसपी शशि भूषण सिंह जयश्री गांव में पहुंचे और मामले की छानबीन की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को भी जितेंद्र साह नामक एक 50 वर्षीय व्यक्ति की भी संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी। पुलिस ने जितेन्द्र साह की मौत को सामान्य मौत करार दिया था जिसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। वहीं गांव के दो अन्य लोगों के छिपकर इलाज कराने की भी बात सामने आ रही है। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर अवैध तरीके से शराब बेंचने का आरोप लगाया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता