ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar News: रोहतास में गांजे की बड़ी खेप बरामद, 3 तस्कर भी गिरफ्तार, बनारस में होनी थी डिलीवरी

ROHTAS: ओडिशा से गांजा लाकर बनारस में डिलीवरी करना था लेकिन इससे पहले पुलिस ने गांजे की खेप को जब्त कर लिया। वही 3 गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे क

Bihar News: रोहतास में गांजे की बड़ी खेप बरामद, 3 तस्कर भी गिरफ्तार, बनारस में होनी थी डिलीवरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: ओडिशा से गांजा लाकर बनारस में डिलीवरी करना था लेकिन इससे पहले पुलिस ने गांजे की खेप को जब्त कर लिया। वही 3 गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


रोहतास जिले के डेहरी स्थित पाली पुल के पास पुलिस ने यह कार्रवाई की है। दरअसल पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से कम दाम पर गांजा खरीदकर बनारस में एक पार्टी को बेचने की योजना है। मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाकर 23 किलो गांजा बरामद कर लिया। वहीं 3 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। 


गिरफ्तार तस्करों की पहचान अयोध्या सिंह, विशाल पाल और अरुण कुशवाहा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अयोध्या सिंह और विशाल पाल पहले भी तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। रोहतास एसपी रौशन कुमार ने  बताया कि एक स्विफ्ट डिजायर कार में छिपाकर गांजे की खेप ओडिशा से बनारस लाई जा रही थी। 


जिसके पीछे एक व्यक्ति उसका रेकी कर रहा था लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजे के साथ तीनों तस्कर को दबोच लिया। वही स्विफ्ट कार से 22 किलो 941 ग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की कीमत लाखों में बतायी जा रही है। फिलहाल गांजा तस्करों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से गांजा और शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता