ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार में रेल टिकट की कालाबाजारी का खेल! CBI की छापेमारी से हड़कंप, दो अधिकारी अरेस्ट

SASARAM: बिहार में रेल टिकट की कालाबाजारी के खेल का खुलासा हुआ है। सीबीआई और आरपीएफ की टीम ने सोमवार को डेहरी रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान ब

बिहार में रेल टिकट की कालाबाजारी का खेल! CBI की छापेमारी से हड़कंप, दो अधिकारी अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बिहार में रेल टिकट की कालाबाजारी के खेल का खुलासा हुआ है। सीबीआई और आरपीएफ की टीम ने सोमवार को डेहरी रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बुकिंग काउंटर से कालाबाजारी के लिए बनाए गए टिकट के साथ दो अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के बार रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, सीबीआई की टीम को खबर मिली थी कि डेहरी स्टेशन के बुकिंग काउंटर में आरक्षित टिकट की कालाबाजारी का खेल चल रहा है। सीबीआई की टीम को यह भी जानकारी मिली थी कि इस खेल में रेलवे के अधिकारी और कर्मी शामिल हैं। सीआईबी ने स्थानीय रेल पुलिस की मदद से बुकिंग कार्यालय में पहुंची और वहां बैठे अधिकारी और कर्मचारी को रंगे हाथ धर दबोचा। बुकिंग कार्यालय के आरक्षण पर्यवेक्षक मनोज पांडेय और कमर्शियल क्लर्क धनंजय कुमार को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है।


दोनों के पास से अवैध तरीके से बने तत्काल टिकट को जब्त किया गया है। पहले तो दोनों अधिकारियों ने बहाने बनाए लेकिन बाद में सच्चाई सामने आ गई। रेल पुलिस दोनों रेलकर्मियों को गिरफ्तार कर आरपीएफ थाना ले गई। सीआईबी के दारोगा अनिल चौधरी के बयान पर केस दर्ज कर दोनों आरोपी अधिकारियों को कोर्ट के निर्देश पर जेल भेज दिया गया है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता