ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

बिहार: महादलित महिला ने मेयर के पति और जेठ के खिलाफ दर्ज कराया केस, लगाए ये गंभीर आरोप

SASARAM: सासाराम नगर निगम इन दोनों अखाड़ा बन गया है। एक दूसरे के पर आरोप प्रत्यारोप के बाद अब मुकदमाबाजी भी शुरू हो गई है। सासाराम के वार्ड नंबर में 44 में एक महिला सफाई कर्मी ने म

बिहार: महादलित महिला ने मेयर के पति और जेठ के खिलाफ दर्ज कराया केस, लगाए ये गंभीर आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: सासाराम नगर निगम इन दोनों अखाड़ा बन गया है। एक दूसरे के पर आरोप प्रत्यारोप के बाद अब मुकदमाबाजी भी शुरू हो गई है। सासाराम के वार्ड नंबर में 44 में एक महिला सफाई कर्मी ने मेयर काजल कुमार के पति और जेठ पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग एवं दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर दिया है।


पूरे मामले पर मेयर का कहना है कि स्थानीय राजनीतिक के कारण गुड़िया कुमारी नामक एक सफाई कर्मी को मोहरा बनाकर कुछ लोग उनके परिवार को परेशान करना चाहते हैं। उन्होंने नगर आयुक्त सहित अपने विपक्षियों पर साजिश का आरोप लगाया। 


वहीं मेयर के पति एवं जेठ पर मुकदमा करने वाली सफाई कर्मी गुड़िया देवी कहती है कि पिछले दिनों जब वह आवास योजना की लाभ के लिए मेयर के निजी आवास पर गई, तो वहां उसके साथ जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया गया।


इसके बाद नगर थाने में जाकर काफी मुश्किल से केस दर्ज कराया जा सका। इस मामले की जांच नगर थाना की पुलिस कर रही है लेकिन मेयर काजल कुमारी इसके लिए नगर आयुक्त को जिम्मेदार बता रही हैं और साजिश के तहत उनके पति एवं परिवार के लोगों को परेशान करने की बात कही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता