ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार: मारपीट के दौरान युवक को मारी गोली, आपसी रंजिश को लेकर वारदात को दिया अंजाम

SASARAM: रोहतास के सासाराम में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। आपसी रंजिश को लेकर इस वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। घायल युवक को इला

बिहार: मारपीट के दौरान युवक को मारी गोली, आपसी रंजिश को लेकर वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: रोहतास के सासाराम में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। आपसी रंजिश को लेकर इस वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दरअसल, नगर थाना क्षेत्र के रामेश्वर गंज में आपसी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट एवं फायरिंग हुई। जिसमें गोली लगने से साधु सोनकर नाम का नामक एक युवक घायल हो गया है। युवक की हालत चिंता से बाहर बताई जा रही है। इलाज सासाराम के सदर अस्पताल में उसका चल रहा है। युवक चलनिया का रहने वाला है तथा कल्लू सोनकर का पुत्र है। 


वहीं इस दौरान हुई मारपीट में रामबाबू सोनकर एवं सुमन सोनकर भी घायल हो गया है। उन दोनों का भी इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि यह लोग फूटपाती दुकानदार हैं और सड़क पर दुकान लगाने को लेकर इन लोगों में विवाद हुआ था। इसी दौरान यह वारदात हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है एवं मारपीट करने वाले लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता