ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार के शराबी BDO की करतूत : नशे में धुत अधिकारी ने तीन पुलिसकर्मियों को रौंदा : वाहन जांच के दौरान चढ़ा दी अपनी कार

SASARAM : बिहार में सरकारी अधिकारी ही शराबबंदी के सख्कात कानून का माखौल उड़ा रहे हैं। सासाराम में एक शराबी बीडीओ की करतूत सामने आई है। नशे में धुत्त बीडीओ ने वाहन जांच कर रहे उत्पा

बिहार के शराबी BDO की करतूत : नशे में धुत अधिकारी ने तीन पुलिसकर्मियों को रौंदा : वाहन जांच के दौरान चढ़ा दी अपनी कार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM : बिहार में सरकारी अधिकारी ही शराबबंदी के सख्कात कानून का माखौल उड़ा रहे हैं। सासाराम में एक शराबी बीडीओ की करतूत सामने आई है। नशे में धुत्त बीडीओ ने वाहन जांच कर रहे उत्पाद पुलिस के तीन जवानों को अपनी गाड़ी से रौंद डाला। जिससे तीनों बुरी तरह घायल हो गए हैं। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बीडीओ को गिरफ्तार कर लिया है।


दरअसल, सासाराम संसदीय क्षेत्र में कल यानी 1 जून को मतदान होना है। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले में कई चेक पोस्ट बनाए गए हैं। गुरुवार की देर रात चैनपुर थानाक्षेत्र के केवा नहर के पास उत्पाद विभाग की टीम वाहनों की जांच कर रही थी, तभी चैनपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी बृजभूषण कुमार अपने निजी वाहन से भभुआ से चैनपुर आ रहे थे। पुलिस की जांच देखकर पहले तो उन्होंने गाड़ी की स्पीड कम की लेकिन बाद में स्पीड बढ़ा दी।


इसी दौरान गाड़ी के सामने आई एक महिला सिपाही समेत कुल तीन जवानों को रौंद दिया और फरार हो गए। भभुआ डीएसपी ने बीडीओ की गाड़ी का पीछा किया और नशे में धुत्त बीडीओ को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच कराने पर उसके शराब पीने की पुष्टि भी हो गई। तीनों घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है।


पूरे मामले के बारे में कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया है कि मेडिकल जांच में बीडीओ के शराब पीने की पुष्टि हुई है। कानून सभी के लिए बराबर है। आम आदमी हो या पदाधिकारी हो, आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।