ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: सिर्फ 300 रुपये बकाया मांगने पर दबंग ने मारी गोली, उधार सामान लेकर नहीं दे रहा था पैसा

SASARAM : बिहार के सासाराम से हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है. महज 300 रुपये बकाया मांगने पर दबंग ने एक शख्स को गोली मार दी है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. आ

बिहार: सिर्फ 300 रुपये बकाया मांगने पर दबंग ने मारी गोली, उधार सामान लेकर नहीं दे रहा था पैसा
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : बिहार के सासाराम से हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है. महज 300 रुपये बकाया मांगने पर दबंग ने एक शख्स को गोली मार दी है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.


घटना सासाराम जिले के करगहर प्रखंड की है. यहां बभनी गांव में महज तीन सौ बकाया मांगने पर एक दबंग ने दुकानदार के चाचा को गोली मार दी. गोली लगने के कारण वह जख्मी हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि उनकी पेट में गोली लगी है. उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.


इस घटना बाबत जानकारी मिली है कि  बभनी के रहने वाले मुकेश प्रजापति ने अपनी दुकान से 6 महीना पहले गांव के निवासी उमेश सिंह को 300 रुपए का सामान उधार दिया था. कई दिन बीत जाने पर मुकेश प्रजापति ने रविवार को उमेश को टोका और कहा कि बकाया पैसा दे. इसपर वह भड़क गया और मारपीट पर उतारू हो गया. दबंग उमेश और दुकानदार के बीच मारपीट हो गई. 


इस दौरान बीच-बचाव करने मुकेश प्रजापति के चाचा को दबंग उमेश ने गोली मार दी. पेट में गोली लगने के कारण वह जमीन पर वहीं गिर पड़े. बदमाशों ने इनके बेटे की भी पिटाई कर दी. आनन फानन में घायल चाचा को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर इलाज में जुटे हुए हैं. 


थानाध्यक्ष बिंदा लाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी उमेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गांव में छापेमारी कर रही है. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपी उमेश पुलिस की पकड़ में होगा. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता