ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार: SP ने 4 सिपाहियों को किया गिरफ्तार, पहले रिश्वत देने के लिए जाल बिछाया फिर माल लेने आये तो रंगेहाथ दबोच लिया

ROHTAS : बिहार के सासाराम में चार सिपाहियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. शराब मामले में रिश्वत लेते इन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए चारों सिप

बिहार: SP ने 4 सिपाहियों को किया गिरफ्तार, पहले रिश्वत देने के लिए जाल बिछाया फिर माल लेने आये तो रंगेहाथ दबोच लिया
First Bihar
3 मिनट

ROHTAS : बिहार के सासाराम में चार सिपाहियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. शराब मामले में रिश्वत लेते इन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए चारों सिपाहियों से नगर थाने में एसपी आशीष भारती ने पूछताछ की है. इनके ऊपर आगे एक्शन लेने की तैयारी की जा रही है.


मामला रोहतास जिले का है. यहां शराब तस्कर से रूपए वसूली के मामले में एसपी आशीष भारती ने उत्पाद विभाग के चार सिपाहियों रौजा रोड से गिरफ्तार किया. रिश्वतखोरी के आरोप में रंगेहाथ पकड़े गए सिपाहियों की पहचान कविन्द्र कुमार, शिवपूजन कुमार, राजीव कुमार और जवान राजेश कुमार के रूप में की गई है.


इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि इन चारों सिपाहियों ने योजना बनाकर दो दिन पहले शहर के गुरूद्वारा रोड में विक्रम कुमार के घर छापेमारी की थी. घर से शराब मिला था या नहीं, यह किसी को पता नहीं था. लेकिन चारों सिपाहियों द्वारा केस नहीं करने के लिए रूपए देने का विक्रम पर दबाव बना रहे थे. इस दौरान चारों सिपाहियों द्वारा कई बार विक्रम को कॉल भी किया गया. बिक्रम लगातार उत्पाद विभाग के सिपाहियों को कॉल रिकार्ड कर रहा था.काफी दबाव आने के बाद उसने साक्ष्य के साथ एसपी को पूरी घटना की जानकारी दी.


बिहार: SP ने 4 सिपाहियों को किया गिरफ्तार, पहले रिश्वत देने के लिए जाल बिछाया फिर माल लेने आये तो रंगेहाथ दबोच लिया


इसके बाद एसपी के कहने पर रूपए देने के लिए मंगलवार की शाम चारो सिपाहियों को विक्रम ने रौजा रोड में बुलाया था, जहां एसपी द्वारा पहले से सादे लिबास में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था. जैसे ही उत्पाद विभाग के चारो सिपाही विक्रम से रूपए लेने के लिए रौजा रोड पहुंचे कि पुलिस ने उन्हें रंगेहाथ दबोच लिया.


गिरफ्तारी के बाद इन चारों सिपाहियों से रोहतास के एसपी आशीष भारती ने नगर थाना में पूछताछ की. फिलहाल चारो सिपाहियों द्वारा विक्रम के घर क्यों छापेमारी की गई और किस कारण से रूपए की मांग की जा रही थी. इसकी जांच हो रही है. एसपी आशीष भारती ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद दोषी सिपाहियों पर कार्रवाई की जाएगी.