ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

बिहार: फायरिंग मामले में पुलिस का एक्शन, हथियार के साथ 6 लोगों को किया अरेस्ट

SASARAM: खबर सासाराम से है, जहां सासाराम के नगर थाना क्षेत्र में सब्जी मंडी में बुधवार को दिनदहाड़े फायरिंग हुई थी। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए छह लोगों

बिहार: फायरिंग मामले में पुलिस का एक्शन, हथियार के साथ 6 लोगों को किया अरेस्ट
Mukesh Srivastava
1 मिनट

SASARAM: खबर सासाराम से है, जहां सासाराम के नगर थाना क्षेत्र में सब्जी मंडी में बुधवार को दिनदहाड़े फायरिंग हुई थी। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है।


बताया जा रहा है कि सब्जी मंडी में सब्जियों से लगा ट्रक से माल अनलोड करने को लेकर विवाद हो गया था। कुछ लोग कह रहे थे कि ट्रक से माल उनके पिकअप वैन जायेगी, तो दूसरा पक्ष ट्रक से उतरने वाला सब्जी अपने पिकअप वैन से ले जाने पर अड़ गए। इसी को लेकर विवाद हुआ और दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे।


इसी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। फायरिंग में कोई घायल तो नहीं हुआ, लेकिन दहशत फैल गई। पुलिस ने  कार्रवाई करते हुए नसीमुद्दीन गद्दी, कलीम, नौशाद, दिलशाद, साहिल तथा मो. अमजद गद्दी को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों के पास से फायरिंग में इस्तेमाल कट्टा तथा खोखा भी बरामद हुआ है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता