ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar Crime News: दालान में सो रहे शख्स की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने कई गोलियां दाग कर मौत के घाट उतारा

SASARAM: बिहार में अपराधियो का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेखौफ बदमाश हर दिन लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला रोहतास के सासाराम से सामने आया है, जहां बदम

Bihar Crime News: दालान में सो रहे शख्स की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने कई गोलियां दाग कर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बिहार में अपराधियो का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेखौफ बदमाश हर दिन लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला रोहतास के सासाराम से सामने आया है, जहां बदमाशों ने दालान में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना संजौली थाना क्षेत्र के खैरा भुतहा गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, बिक्रमगंज के संजौली थाना क्षेत्र के खैरा भुतहा गांव में गोली मारकर एक किसान की हत्या कर दी गई। हत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चल रहा है। मृतक हृदय नंद तातो उर्फ गिरिक तांतो अपने दालान में सो रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें कई गोलियां दागकर मौत की नींद सुला दी।


सूचना मिलते ही बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय मौके पर पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने हत्यों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।


एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि परिजनों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद वे लोग अपना बयान दर्ज कराएंगे लेकिन फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस का कहना है कि जो भी दोषी होंगे उसे जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। बता दें कि 62 वर्षीय गिरी भूमिहीन थे तथा पट्टे पर जमीन लेकर बटाईदारी वाला खेती करते थे। इस हत्याकांड के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता