ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: बाजार से लौट रहे सरपंच की गोली मारकर हत्या, विवाद के बाद भतीजे ने ही ले ली जान

SASARAM: खबर रोहतास के बिक्रमगंज से आ रही है, जहां एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप सरपंच के भतीजे पर लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

बिहार: बाजार से लौट रहे सरपंच की गोली मारकर हत्या, विवाद के बाद भतीजे ने ही ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर रोहतास के बिक्रमगंज से आ रही है, जहां एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप सरपंच के भतीजे पर लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर पंचायत की है।


दरअसल, शिवपुर पंचायत के सरपंच सतीश कुमार की उसके भतीजे ने ही गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि शनिवार की देर शाम सरपंच सतीश सिंह जब बिक्रमगंज बाजार से लौटकर जैसे ही अपने आवास पहुंचे और कपड़े बदल रहे थे, तभी उनके भतीजे आनंद ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।


इस फायरिंग में घटनास्थल पर ही सरपंच की मौत हो गई। हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही रोहतास एसपी रोशन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। हथियार को कुछ लोग छीपाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने तीन अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 


बताया जा रहा है कि सरपंच के बेटे तथा पत्नी झारखंड के रांची में रहते हैं और वह अपने भाई एवं भतीजे के साथ ही पुराने घर में रहते थे। किसी बात को लेकर विवाद हुआ और इसके बाद भतीजे ने हीं अपने सरपंच चाचा की गोली मार का हत्या कर दी है। रोहतास के एसपी रोशन कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता