ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार: आदिवासी महिला की संदिग्ध मौत के बाद भारी बवाल, वन विभाग के रेंज ऑफिस पर हमला

SASARAM: रोहतास में एक वनवासी जनजाति की महिला की संदिग्ध मौत के बाद वनवासी समुदाय के लोगों ने भारी बवाल कर दिया। गुस्साए सैकड़ों लोगों ने वन विभाग के रेंज ऑफिस पर हमला बोल दिया। इस

बिहार: आदिवासी महिला की संदिग्ध मौत के बाद भारी बवाल, वन विभाग के रेंज ऑफिस पर हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: रोहतास में एक वनवासी जनजाति की महिला की संदिग्ध मौत के बाद वनवासी समुदाय के लोगों ने भारी बवाल कर दिया। गुस्साए सैकड़ों लोगों ने वन विभाग के रेंज ऑफिस पर हमला बोल दिया। इस दौरान वनवासी जनजाति के लोगों ने रेंजर हेम चंद्र मिश्रा को लाठी डंडे से पीट-पीटकर कर घायल कर दिया। नागा टोली की रहने वाली महिला कैमूर पहाड़ी के जंगलों में लकड़ चुनने गई थी और बाद में उसका शव बरामद किया गया था। घटना रोहतास थाना क्षेत्र के अकबरपुर की है।


बताया जा रहा है कि अकबरपुर के नागा टोली की रहने वाली वनवासी जनजाति की राजकालो देवी लकड़ी चुनने के लिए कैमूर पहाड़ी के जंगलों में गई थी। जंगल से महिला का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के कर्मियों की लापरवाही के कारण राजकालो देवी की मौत हुई है। इस घटना से नाराज जनजातीय लोगों ने शव के साथ अकबरपुर में स्थित वन विभाग के कार्यालय पर हमला बोल दिया।


इस दौरान गुस्साए लोगों ने डेहरी की एसडीएम पर भी हमला किया और कई गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए। इसके साथ ही रेंजर के साथ साथ कई अन्य वन कर्मियों और अधिकारियों की पिटाई भी कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे और किसी तरह से हालात को काबू में किया गया। घायल रेंजर हेम चंद्र मिश्रा को इलाज के लिए डिहरी के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्टिंग
a

रिपोर्टर

amit kumar

FirstBihar संवाददाता