ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

बाटा शो रूम में NCB की रेड, 150 ग्राम हेरोइन बरामद

SASARAM: रोहतास के डेहरी नगर थाना क्षेत्र स्थित बाटा कंपनी के शो रुम में एनसीबी ने छापेमारी की। पटना से पहुंची नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने छापेमारी कर 150 ग्राम हेरोइन बराम

बाटा शो रूम में NCB की रेड, 150 ग्राम हेरोइन बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: रोहतास के डेहरी नगर थाना क्षेत्र स्थित बाटा कंपनी के शो रुम में एनसीबी ने छापेमारी की। पटना से पहुंची नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने छापेमारी कर 150 ग्राम हेरोइन बरामद किया। एनसीबी ने शोरुम के संचालक अभिषेक बोस व उसके भाई को गिरफ्तार किया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।  


बताया जाता है कि एनसीबी को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि डेहरी में नगर थाना के सामने हेरोइन की खरीद बिक्री की जाती है। एनसीबी की टीम बिना लोकल थाना को सुचित किए ही अचानक बाटा के शो रूम में पहुंच गई। शो रुम की जब तलाशी ली गयी तब 150 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब सात लाख रुपए बतायी जा रही है।


बाटा शो रुम में छापेमारी के दौरान एनसीबी की टीम ने मालिक अभिषेक बोस और उनके भाई रंजू उर्फ कलोल बोस को नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।