ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आपसी विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, शराब के नशे में धुत था भतीजा

ROHTAS: आपसी विवाद में हुए तू-तू मैं-मैं के बाद एक भतीजे ने शराब के नशे में चाचा को गाली मार दी। गोली लगने से देवेंद्र दुबे गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में उन्हें सासार

आपसी विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, शराब के नशे में धुत था भतीजा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: आपसी विवाद में हुए तू-तू मैं-मैं के बाद एक भतीजे ने शराब के नशे में चाचा को गाली मार दी। गोली लगने से देवेंद्र दुबे गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में उन्हें सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। 


घटना रोहतास के कठडीहरी की है जहां किसी बात को लेकर चाचा देवेंद्र दुबे और भतीजे भुअर के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों चाचा-भतीजे तू-तू मैं मैं करने लगे। बात इतनी बढ़ गयी कि शराब के नशे में धुत भतीजे ने कमर से पिस्टल निकाल चाचा को गोली मार दी। भुअर ने चाचा के मुंह में गोली मार दी है। दारू पीकर भुअर ने चाचा देवेंद्र दुबे को गोली मार दी है। देवेंद्र दुबे सासाराम में गार्ड का काम करते थे। गोली लगने से देवेंद्र दुबे गंभीर रूप से घायल हो गये।


बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। गोली चलाने वाले भतीजे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। भतीजे ने चाचा को गोली क्यों मारी इस बात का पता अब तक नहीं चल पायी है।   


रिपोर्टिंग
a

रिपोर्टर

amit kumar

FirstBihar संवाददाता