ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

12 साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या, घर के पास ही मिला शव

ROHTAS : रोहतास के चेनारी थाना इलाके के नारायणा गांव में 12 साल के एक बच्चे की हत्या कर दी. बच्चा मंगलवार की सुबह से ही लापता था और परिजन पूरे दिन उसकी तलाश कर रहे थे पर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

ROHTAS : रोहतास  के चेनारी थाना इलाके के नारायणा गांव में 12 साल के एक बच्चे की हत्या कर दी. बच्चा मंगलवार की सुबह से ही लापता था और परिजन पूरे दिन उसकी तलाश कर रहे थे पर उसका कुछ पता नहीं चल सका था. 

जिसके बाद देर रात बच्चे का शव घर के पास ही बरामद हुआ. देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है. हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.मृतक की पहचान मुन्ना साह के 12 साल के बेटे अभिषेक के ही रुप में की गई है. 


 बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह से ही गायब था. पहले तो परिजनों ने सोचा कि वह खेलने गया होगा.  लेकिन जब शाम तक नहीं लौटा, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई. लोग आसपास खोज खबर लेने लगे. इसी बीच देर रात दिखा की  घर के पास ही एक भूसे के टाल के पास अभिषेक का शव पड़ा है. अभिषेक का शव मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. मामले की जानकारी मिलते ही  पुलिस मौके पर पहुंची और  शव को अपने कब्जे में ले लिया है. वहीं मामले की जांच की जा रही है.   हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN KUMAR

FirstBihar संवाददाता