ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

Bihar Crime News: बिहार में मैट्रिक के छात्र की हत्या पर भारी बवाल, NH जाम कर लोगों ने मचाया हंगामा

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास में मैट्रिक परीक्षा में नकल नहीं कराने पर एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना से गुस्साए परिजनों ने एनएच को जाम कर दिया और खूब बवाल मचाया.

Bihar News
हत्या के विरोध में एनएच जाम
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: रोहतास के सासाराम में मैट्रिक के छात्र की हत्या के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतरकर खूब हंगामा मचाया। आक्रोशित लोगों ने एनएच पर आगजनी कर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर बवाल किया। 


दरअसल, डेहरी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुअरा के पास लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम किया है। गुरुवार की देर शाम सासाराम के धौडाढ थाना क्षेत्र के ताराचंडी के पास मैट्रिक की परीक्षा दे कर ऑटो से जा रहे परीक्षार्थियों के बीच मारपीट हो गई था। इस दौरान फायरिंग भी हुआ। इस फायरिंग में गोली लगने से 16 साल के अमित कुमार नामक मैट्रिक के परीक्षार्थी की मौत हो गई जबकि संजीत कुमार नामक एक छात्र घायल हो गया।


घटना के बाद मृतक अमित कुमार के परिजनों तथा ग्रामीणों ने डेहरी के मुफस्सिल थाना के सुअरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान सड़क पर आगजनी कर एनएच पर परिचालन ठप कर दिया। इस वारदात की सूचना पर डेहरी के एएसपी कोटा किरण कुमार भी मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह से शांत कराया और सड़क जाम हटाकर एनएच पर परिचालन सामान्य कराया हैं। 


बताया जा रहा है कि सासाराम के संत अन्ना विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस परीक्षा केंद्र में उत्तर पुस्तिका नहीं दिखाने पर एक छात्रा का दूसरे छात्र से विवाद हो गया था। यह विवाद सड़क पर आ गया तथा मारपीट और फायरिंग में बदल गई। पुलिस ने इस संबंध में एक बालक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पिस्तौल भी बरामद हुआ है। मृतक अमित के सहपाठियों ने बताया कि सुमित कुमार नाम का बैचमेट ने इस घटना को अंजाम दिया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता