ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: बिहार में कार से मिले 2.50 करोड़ के 271 iphone, नेपाल भेजी जा रही थी खेप

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास में पुलिस ने छापेमारी कर एक कार से 271 आईफोन को जब्त किया है। जब्त आई फोन को नेपाल भेजने की तैयारी थी लेकिन पुलिस ने तस्करों के मनसूबों पर पानी फेर दिया।

crime news
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: खबर सासाराम से है, जहां शिवसागर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कार से ढाई करोड़ से अधिक के 271 आईफोन जब्त किया है। साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 


पकड़े गए चार लोग उत्तर प्रदेश के जौनपुर के हैं जबकि एक बिहार के अररिया का रहने वाला है। बताया जाता है कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से यह लोग आईफोन मोबाइल का खेप लेकर नेपाल भेजने के प्लान में थे लेकिन पुलिस को सूचना मिल गई और पुलिस ने शिवसागर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर यूपी नंबर की कार को रोक लिया तथा कार से 271 आईफोन बरामद हुए। 


बरामद आई फोन की अनुमानित मूल्य ढाई करोड़ से अधिक का बताया जाता है। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला आईफोन के तस्करी से जुड़ा हुआ है। फिलहाल तमाम मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। साथ ही किस परिस्थिति में इतने भारी संख्या में मोबाइल फोन को विजयवाड़ा से नेपाल ले जाया जा रहा था? इसकी भी जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता