ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

रोहित गोदारा ने ली सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी, लॉरेंस विश्नोई के इशारे पर वारदात को दिया अंजाम, कहा-दुश्मनों से भी जल्द होगी मुलाकात

DESK: राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या घर में घुसकर कर दी गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। लॉरेंस विश्नोई

रोहित गोदारा ने ली सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी, लॉरेंस विश्नोई के इशारे पर वारदात को दिया अंजाम, कहा-दुश्मनों से भी जल्द होगी मुलाकात
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या घर में घुसकर कर दी गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। लॉरेंस विश्नोई के इशारे पर 3 बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। करणी सेना के अध्यक्ष के घर में घुसकर गोलियों से भून डाला जिससे उनकी मौत हो गयी। वही तीन और लोगों को गोली लगी है जिसमें उनका एक सुरक्षाकर्मी भी शामिल है जो गोली लगने से घायल हो गये। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। 


इधर हत्या की इस घटना की जिम्मेदारी रोहित गोदारा नामक शख्स ने ली है जो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। जो दुबई में रहकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देता है। यह सब कुछ वो लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर ही करता है। फर्जी पासपोर्ट के जरिये वह पिछले साल दुबई भाग गया था। बताया जा रहा है कि वो अभी कनाडा में है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 19 साल की उम्र में रोहित गोदारा ने 2010 में अपराध की दुनियां में कदम रखा था। उसके खिलाफ 32 से ज्यादा मामले दर्ज है। 


वह बीकानेर के कपूरीसर का रहने वाला है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी उसका नाम सामने आया था। उस पर एक लाख का इनाम पुलिस ने घोषित कर रखा है। गिरफ्तारी के डर से कनाडा में रह रहा है और वही से अपने गुर्गों के जरिये आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा है। 


जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए रोहित गोदारा ने लिखा है कि राम राम सभी भाईयों को. मैं रोहित गोदारा कर्पूरीसल, गोल्डी बरार, भाईयों आज यह जो सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या हुई है. इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी हम लेते हैं। यह हत्या हमने ही कराई है। ये हमारे दुश्मनों से मिलकर उनका सहयोग करता था और उन्हें मजबूत करता था। अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए रोहित गोदारा ने कहा कि उनसे भी जल्द मुलाकात होगी।