ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar News: बैंक से पैसा निकालकर घर जा रहे रिटायर कर्मी से लूटपाट, दो युवकों ने लूट लिए इतने लाख

बिहार के मधुबनी में बेखौफ अपराधियों ने एक सेवानिवृत कर्मचारी से दिनदहाड़े लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है.

Bihar News
अपराधियों के हौसले बुलंद
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मधुबनी के झंझारपुर शहर के लंगड़ा चौक स्थित स्टेट बैंक से पैसा निकाल कर जा रहे एक रिटायर्ड कर्मी से एक लाख छह हजार की लूट कर ली गई है। इस घटना को बैक पर सवार दो अपराधियों ने मिलकर दिया है। दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप मच गया है।


पीड़ित शख्स की पहचान लखनौर थाना क्षेत्र के नंदे नगर तमुरिया गांव निवासी रामनारायण प्रसाद के रूप में हुई है। पीड़ित ने बताया कि वह दरभंगा में सिंचाई विभाग में लिपिक का काम करते थे। 2014 में ही वह सेवानिवृत हो गए थे। उन्होंने कहा कि सुबह में घर से निकलकर झंझारपुर आरएस में इनकम टैक्स संबंधी मामले को निपटाने के लिए वह पहुंचे थे।


लंगड़ा चौक स्थित स्टेट बैंक पर पहुंचे और चेक से एक लाख का भुगतान कराया। 500 के दो दो बंडल उन्हें बैंक के द्वारा मिला, जो हैंडबैग में रखे थे। साथ ही उस बैग में 6 हजार रुपए पहले से भी मौजूद थे। बैंक से पैसा निकासी कर वे टेंपो पकड़कर गांव की ओर निकले थे, तभी अनुमंडल के समीप विद्यापति टावर के पास पीछे से एक बाइक पर दो युवक सवार उसका बैग छीनने लगे। जब तक वह हल्ला करते तब तक बदमाश बैग छीनकर भाग गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस को बुजुर्ग का हैंडबैग एनएच 27 पर फेंका हुआ मिला है। 

रिपोर्ट- कुमार गौरव