ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

रालोसपा नेता की पत्नी पर हमला, जिलाध्यक्ष के घर में घुसकर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

SIWAN : बिहार में इन दिनों अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है. बेख़ौफ़ अपराधी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. आम लोगों के साथ-साथ नेताओं को भी निशाना बनाया जा रहा है. जिले से

रालोसपा नेता की पत्नी पर हमला, जिलाध्यक्ष के घर में घुसकर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
First Bihar
2 मिनट

SIWAN :  बिहार में इन दिनों अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है. बेख़ौफ़ अपराधी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. आम लोगों के साथ-साथ नेताओं को भी निशाना बनाया जा रहा है. जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेता की पत्नी के ऊपर हमला किया गया है. अपराधियों ने जिलाध्यक्ष के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की है.


वारदात सीवान जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां पाल नगर एरिया में हथियारबंद अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक रालोसपा जिलाध्यक्ष हेमंत कुशवाहा की पत्नी के ऊपर हमला किया गया है. बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की है. हालांकि गनीमत रही कि रालोसपा नेता की पत्नी इस हमले में बाल-बाल बच गईं.


इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. बताया का रहा स्थानीय लोगों ने हमलावरों में से एक को पकड़ लिया है. जबकि अन्य अपराधी मौके से भागने में कामयाब रहें. बताया जा रहा है कि पकड़े गए अपराधी की पिटाई की गई है. उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है. स्थानीय पुलिस उससे पूछताछ कर उसके साथियों के बारे में पता लगा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता