ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

RJD नेता का दूसरी लड़की के साथ फोटो वायरल, पत्नी ने भी लगाए गंभीर आरोप

GOPALGANJ: गोपालगंज में आरजेडी नेता सुमन कुमार यादव की पत्नी ने उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी ने पति पर दूसरी लड़की के साथ संबंध रखने और विरोध करने पर मारपीट को लेकर मांझागढ़ थाने

RJD नेता का दूसरी लड़की के साथ फोटो वायरल, पत्नी ने भी लगाए गंभीर आरोप
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में आरजेडी नेता सुमन कुमार यादव की पत्नी ने उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी ने पति पर दूसरी लड़की के साथ संबंध रखने और विरोध करने पर मारपीट को लेकर मांझागढ़ थाने में मामला दर्ज कराया है। इतना ही नहीं, आरजेडी नेता का किसी गैर लड़की के साथ एक फोटो भी तेज़ी से वायरल हो रहा है। 



जिस शख्स पर उनकी पत्नी ने ये आरोप लगाए हैं वे मांझागढ़ थाने के भैसहीं गांव के रहने वाले आरजेडी नेता सह पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार यादव हैं। उनकी पत्नी नैना देवी ने ये आरोप लगाया है कि 12 साल पहले आरजेडी नेता के साथ वे शादी की बंधन में बंधी थी। उन दोनों का एक बेटा व एक बेटी भी है। इसके बावजूद सुमन कुमार यादव किसी दूसरी लड़की से बातचीत करते हैं। यही नहीं, विरोध करने पर पत्नी की पिटाई भी की जाती है।  



 आरजेडी नेता सुमन कुमार यादव की पत्नी ने बताया कि पति के मारपीट से परेशान होकर वह गोपालगंज में ब्यूटी पार्लर और सिलाई सेंटर चलाकर चलाकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करती थी। अंत में पत्नी ने मांझागढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी। सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

टैग्स