ब्रेकिंग
जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ✦BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, दोष सिद्धि पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार; विधायकी पर खतरा✦घर से महज डेढ़ किमी दूर खेत में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण! 8 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग✦लव अफेयर का खौफनाक अंजाम... बेटी की हत्या कर शव को फेंका, पिता समेत पूरा परिवार फरार✦जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ✦BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, दोष सिद्धि पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार; विधायकी पर खतरा✦घर से महज डेढ़ किमी दूर खेत में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण! 8 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग✦लव अफेयर का खौफनाक अंजाम... बेटी की हत्या कर शव को फेंका, पिता समेत पूरा परिवार फरार

पटना में प्रेम प्रसंग में खूनी खेल, बॉयफ्रेंड ने मुर्गा काटने वाले चाकू से लड़की का गला रेता

Bihar Crime News: पटना के कुरथौल में प्रेम प्रसंग के विवाद के बाद युवती पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि आरोपी युवक वारदात के बाद फरार है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के कुरथौल में सोमवार को प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद हिंसक हो गया। यादवचक निवासी राजकुमार यादव ने अपनी प्रेमिका पर मुर्गा काटने वाले चाकू से हमला कर उसके गले को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल युवती का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।



जानकारी के अनुसार, जहानाबाद निवासी युवती गांधी मैदान इलाके में किराये के मकान में रहती है। बताया जा रहा है कि उसका राजकुमार यादव के साथ प्रेम प्रसंग था और दोनों की अक्सर मुलाकात होती थी। दो दिन पहले राजकुमार ने युवती के साथ शॉपिंग भी की थी।



सोमवार को गांधी मैदान में प्रदर्शन होने के कारण राजकुमार वहां नहीं जा सका। उसने युवती को कपड़े सिलवाने के लिए कुरथौल बुलाया था। दोनों की मुलाकात कुरथौल में एक मुर्गा दुकान के पास हुई। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।



आरोप है कि विवाद बढ़ने पर राजकुमार ने दुकान में रखा मुर्गा काटने वाला चाकू उठा लिया और युवती पर हमला कर दिया। युवती गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ी। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।



सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, युवती की हालत गंभीर थी और पूछताछ के दौरान वह केवल इतना बता सकी कि वह जहानाबाद की रहने वाली है और गांधी मैदान में किराये के मकान में रहती है।



घटना के बाद से आरोपी राजकुमार यादव फरार है। परसा बाजार थानाध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता