ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

रियासी आतंकी हमले में पाकिस्तानी आतंकियों के शामिल होने की आशंका : दो संदिग्धों की तस्वीरें जारी

DESK : दिल्ली में एक तरफ जब राष्ट्रपति भवन में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था, तभी दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर के रियासी में श्रद्धालुओं से भरी एक बस पर आतंकी हमला हो गया। इस आत

रियासी आतंकी हमले में पाकिस्तानी आतंकियों के शामिल होने की आशंका : दो संदिग्धों की तस्वीरें जारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : दिल्ली में एक तरफ जब राष्ट्रपति भवन में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था, तभी दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर के रियासी में श्रद्धालुओं से भरी एक बस पर आतंकी हमला हो गया। इस आतंकी हमले में पाकिस्तानी आतंकवादियों के हाथ होने के साक्ष्य सामने आ रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने हमले में शामिल दो संदिग्ध आतंकवादियों की तस्वीरें जारी कर दी है।


दरअसल, रविवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में आतंकवादियों ने तीर्थयात्रियों से भरी एक बस को अपना निशाना बनाया था। बस में सवार श्रद्धालु शिवखोड़ी मंदिर से कटरा होते हुए वैष्णों देवी मंदिर जा रहे थे। तभी पोनी इलाके के तेरयाथ गांव के पास पहले से घात लगाए आतंकवारियों ने बस पर हमला बोल दिया। 


इस हमले की वजह से बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। आतंकवादियों ने बस पर अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई जबकि कुल 41 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में ले रखा है।


सुरक्षा एजेंसियों ने हमले में शामिल दो संदिग्ध आतंकवादियों की तस्वीरें जारी की है। इस हमले के लिए सुरक्षा एजेंसियां दो विदेशी आतंकी अबू हमजा और अधून के शामिल होने की बात कह रही हैं। इससे पहले रजौरी और पुंछ में हुए आतंकी हमलों के पीछे भी इन्हीं दोनों आतंकियों का हाथ होने की बात कही जा रही थी। फिलहाल सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि आतंकि अभी भी उसी इलाके में छुपे हो सकते हैं।