ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

रिश्वत लेते रंगे हाथ धराया पंचायत सचिव, ACB ने की कार्रवाई

GIRIDIH: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी धनबाद की टीम ने इस बार उग्रवाद प्रभावित पीरटांड में छापेमारी कर एक पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये पं

रिश्वत लेते रंगे हाथ धराया पंचायत सचिव, ACB ने की कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GIRIDIH: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी धनबाद की टीम ने इस बार उग्रवाद प्रभावित पीरटांड में छापेमारी कर एक पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये पंचायत सचिव का नाम सहदेव महतो है जो पीरटांड प्रखंड के खरपोका में कार्यरत है। सहदेव को रिश्वत के चार हजार रुपया के साथ गिरफ्तार किया गया। 


इस मामले की जानकारी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो प्रमंडलीय कार्यालय धनबाद के एसपी ने दी है। बताया जाता है कि खुखरा थाना इलाके के खरपोका निवासी नबीहसन ने आवेदन देकर सूचित किया था कि खरपोका पंचायत के विराजपुर टोला में सैय्यद के घर से सलमान के घर तक पैबर ब्लॉक निर्माण का कार्य 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत किया गया है। यह योजना लगभग 2.40 लाख की है। इस योजना का कार्य करने के लिए अब तक 1.45 लाख रुपया का भुगतान किया गया है।


शेष बची राशि की निकासी के लिए खरपोका के पंचायत सचिव सहदेव महतो 4 हजार रुपया की मांग कर रहा था। इस शिकायत के बाद मामले की जांच की गई। शिकायत सही मिलने के बाद 23 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई। 24 जनवरी को टीम पीरटांड़ पहुंची। जहां पेट्रोल पंप के पास स्थित एक होटल में पंचायत सचिव सहदेव महतो ने आवेदक से रिश्वत का चार हजार रुपया लिया गया जिसे रंगे हाथ पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद पंचायत सचिव सहदेव को लेकर एसीबी की टीम धनबाद चली गई। एसीबी की इस कार्रवाई के बाद पीरटांड़ ब्लॉक में हड़कंप मच गया है