ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

रिमांड होम में तैनात सिपाही की चाकू घोंपकर हत्या, परिजनों ने साथियों पर साजिश रचने का लगाया आरोप

CHHAPRA : बिहार के छपरा रिमांड होम में बाल कैदियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात सिपाही को चाकू घोंपकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान कोप थाना क्षेत्र के मजलिसपुर

रिमांड होम में तैनात सिपाही की चाकू घोंपकर हत्या, परिजनों ने साथियों पर साजिश रचने का लगाया आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

CHHAPRA : बिहार के छपरा रिमांड होम में बाल कैदियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात सिपाही को चाकू घोंपकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान कोप थाना क्षेत्र के मजलिसपुर निवासी चंद्रभूषण सिंह के रूप में हुई हैं। जिस समय यह घटना हुई है उस दौरान यह शेल्टर होम में ड्यूटी पर तैनात थे। वहीं, इस मौत के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया है।


मिली जानकारी के मुताबिक, छपरा  रिमांड होम में तीन जवान तैनात थे। लेकिन, जब घटना घटित हुई उस दौरान दो जवान किसी काम से बाहर गये हुए थे। जबकि चंद्र भूषण सिंह रिमांड होम का जायजा लेने के लिए अकेले अंदर गये हुए थे। इसी दौरान बाल कैदियों ने चंद्र भूषण सिंह को पकड़ लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार किया। इस घटना में होम गार्ड जवान चंद्र भूषण गंभीर रूप से घायल हो गये। इसके बाद इन्हें उपचार के लिए साथी कर्मी अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुच जांच कर रहे हैं। वहीं मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। मौत की खबर सुनने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। 


इधर, इस घटना के बाद मृतक जवान की पत्नी ममता कुमारी ने आरोप लगाया है कि ड्यूटी पर मौजूद उनके दो अन्य सहयोगी सिपाहियों पर साजिश रचकर हत्या करवाने का आरोप लगाया है। मृतक जवान के परिजनों ने घटना की जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फूटेज को खंगाल रही है। 


गौरतलब हो कि, छपरा के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के छत्रधारी बाजार स्थित मंडल कारा के दक्षिणी हिस्से में बाल सुधार गृह पर्यवेक्षक गृह है, जहां बाल कैदियों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की बात कही जा रही है। बाल सुधार गृह में नाबालिग कैदी को रखा जाता है। सारण जिला सहित आसपास के 3 जिले के अपराध के दोषी नाबालिगों को छपरा स्थित पर्यवेक्षक गृह में रखा जाता है।