ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

रेड लाइट एरिया की महिलाओं ने एक बदमाश को छुड़ाया, पुलिस पर किया हमला

SAHARSA: देह व्यापार के धंधे में शामिल दलाल और महिलाओं का मन इतना बढ़ चुका है कि वे अब पुलिस पर हमला कर रहे हैं। सहरसा के रेड लाइट एरिया में रहने वाली महिला और दलालों ने पुलिस

रेड लाइट एरिया की महिलाओं ने एक बदमाश को छुड़ाया, पुलिस पर किया हमला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: देह व्यापार के धंधे में शामिल दलाल और महिलाओं का मन इतना बढ़ चुका है कि वे अब पुलिस पर हमला कर रहे हैं। सहरसा के रेड लाइट एरिया में रहने वाली महिला और दलालों ने पुलिस की टीम पर हमला बोला है। पुलिस की गाड़ी को घेरकर एक लुटेरे को छुड़ा लिया है। 


मामला सिमरी बख्तियारपुर सोनवर्षा कचहरी मार्ग की है। पुलिस पर हमला के बाद इस इलाके में छापेमारी की गयी। लेकिन इससे पूर्व घरों में ताला बंद कर महिलाएं बच्चे को लेकर वहां से भाग निकली। वही छापेमारी के दौरान पुलिस ने आधा दर्जन महिलाओं को पकड़ लिया और उसे थाने लेकर पहुंचे। फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है। 


मिली जानकारी के अनुसार इस एरिया से सटे रेलवे लाइन के पास अपराधियों ने एक युवक से बीस हजार रुपये और सोने की चेन लूट लिया था। इस बात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान रेडलाइट की महिलाएं और दलाल वहां पहुंच गये और पुलिस पर हमला कर एक बदमाश को छुड़ा लिया और मौके से फरार हो गये। जबकि एक अन्य बदमाश को छुड़ा पाने में सफल नहीं हुए। उसके पास से लूटा गया लॉकेट पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें