ब्रेकिंग
दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख

रेप के आरोपी का होगा DNA टेस्ट, SSP ने DMCH पहुंच पीड़ित बच्ची का जाना हालचाल

DARBHANGA : दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र के खरुआ मोड़ के निकट एक गांव में 5 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी की डीएनए जांच कराई जाएगी। मामले में चल रही तहकीकात की समीक्ष

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DARBHANGA : दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र के खरुआ मोड़ के निकट एक गांव में 5 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी की डीएनए जांच कराई जाएगी। मामले में चल रही तहकीकात की समीक्षा करने डीएमसीएच पहुंचे एसएसपी बाबूराम ने जांच अधिकारी को यह निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि आरोपित को कठोर से कठोर सजा मिले दिलाने के लिए सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि जांच में ऐसे ठोस प्रमाण सामने आ सके, जिससे आरोपित को ट्रायल के दौरान कहीं से भी राहत नहीं मिल सके।

डीएमसीएच के गायनी डिपार्टमेंट पहुंचकर एसएसपी ने पीड़िता की सुधि लेते हुए बच्ची की परिजनों से भी जानकारी ली। वही उन्होंने डीएमसीएच अधीक्षक डॉ राज रंजन प्रसाद से भी पीड़िता के स्वास्थ के संबंध में जानकारी ली। अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता की हालत में सुधार हो रहा है। डॉक्टरो की टीम बच्ची की हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वहीं एसएसपी ने अधीक्षक से जल्द से जल्द फाइनल मेडिकल जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है।

एसएसपी ने कहा की दुष्कर्मी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए कई बिंदुओं पर जांच की जा रहा है। उन्होने कहा कि निचली अदालत में जो सजा मिले, वह सुप्रीम कोर्ट में भी बरकरार रहे, ऐसा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले का अनुसंधान त्वरित गति से किया जा रहा है।पीड़िता की प्रारंभिक इंजुरी रिपोर्ट प्राप्त हो चुका है। ठोस साक्ष्य इकट्ठा करने में पुलिस और एफएसएल की टीम पूरी गंभीरता से लगी है। 




टैग्स