ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

रंगदारी टैक्स नहीं मिला तो करने लगे गोलीबारी, पास खड़े एक शख्स को लगी गोली

PATNA CITY: रंगदारी टैक्स देने से मना करने पर पटना सिटी में गोलीबारी की गयी। इस दौरान पास के एक मंदिर में पेंटिंग का काम कर रहे शख्स को गोली लग गयी। गंभीर हालत में उसे एनएमसीएच भर्

रंगदारी टैक्स नहीं मिला तो करने लगे गोलीबारी, पास खड़े एक शख्स को लगी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: रंगदारी टैक्स देने से मना करने पर पटना सिटी में गोलीबारी की गयी। इस दौरान पास के एक मंदिर में पेंटिंग का काम कर रहे शख्स को गोली लग गयी। गंभीर हालत में उसे एनएमसीएच भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि अपनी जमीन पर बाउंड्री वॉल कराने गये एक व्यक्ति से कुछ लोग एक लाख रुपया बतौर रंगदारी मांगने लगे और काम को रुकवा दिया। जिसके बाद पैसे देने से मना करने पर विवाद बढ़ गया और दूसरे गुट की ओर से गोलीबारी की जाने लगी। 


इस दौरान मंदिर में सफाई कर रहे हैं पेंटर अवधेश शर्मा को गोली लग गई। दोनों गुटों के बीच हुई गोलाबारी से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस की मदद से घायल पेंटर को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर मौजूद दुर्गानंद पटेल ने बताया कि उन्होंने पटना के गौरीचक इलाके में जमीन खरीदा था। उस जमीन का बाउंड्री वॉल करा रहे थे। तभी उसी वक्त इलाके में रहने वाले श्रवण  दुबे, अनिल सिंह, जितेंद्र सिंह और नागेंद्र सिंह आ धमके और एक लाख रुपया बतौर रंगदारी टैक्स मांगने लगे। 


रंगदारी देने से इनकार करने पर श्रवण दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोलीबारी शुरू कर दी। जिस वक्त गोलीबारी की गयी उस समय एक पेंटर पास स्थित मंदिर में पेंटिंग का काम कर रहा था। जिसे गोली लग गयी और वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल पेंटर अवधेश शर्मा को एनएमसीएच ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जमीन मालिक दुर्गानंद पटेल ने गौरीचक थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है। 


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता