ब्रेकिंग
Bihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरें

रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने की फायरिंग, एक अपराधी चढ़ा भीड़ के हत्थे

SAHARSA: सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि बाइक सवार कई अपराधी दुकानदार से 50 हजार रुपये रंगदारी

रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने की फायरिंग, एक अपराधी चढ़ा भीड़ के हत्थे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि बाइक सवार कई अपराधी दुकानदार से 50 हजार रुपये रंगदारी मांगने पहुंचे थे जब दुकानदार ने रंगदारी की रकम देने से मना कर दिया तो बदमाशों ने गोली चला दी। घटना सदर थाना क्षेत्र के रेडलाईट एरिया भारतीय नगर का है। 


गोलीबारी करने के बाद अपराधी मौके से भागने लगे तभी स्थानीय लोगों ने एक अपराधी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने अपराधी का हाथ-पैर रस्सी से बांध दिया और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के चंगुल से छुड़ाकर अपराधी को अपने साथ थाने ले गई। पकड़े गए अपराधी के पास से पुलिस ने एक लोडेड देसी कट्टा और खोखा बरामद किया है। पुलिस की गिरफ्त में आये अपराधी की पहचान बटराहा निवासी बड़े यादव के रूप में हुई है। जो अपने साथियों के साथ दुकानदार से रंगदारी मांगने गया था। 


जब दुकानदारों ने इसका विरोध किया तो फायरिंग करने लगा। दुकानदारों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। जिसके बाद लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों की भीड़ को देखते ही अपराधी भागने लगे। इस दौरान एक अपराधी को बाईक और एक देसी कट्टा के साथ लोगों ने पकड़ लिया। जिसके बाद लोगों ने पहले उसे पीटा फिर पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अपराधी को हिरासत में लेकर सदर थाना पहुंची। घटना के संबंध में इंस्पेक्टर ब्रजेश चौहान ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिली थी कि रेडलाईट एरिया में फायरिंग की घटना हुई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां स्थानीय लोगों ने एक अपराधी को पुलिस के हवाले किया। अपराधी के पास से देसी कट्टा और खोखा बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता