ब्रेकिंग
मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

बिहार : रंगदारी नहीं देने पर शिक्षक पर जानलेवा हमला : बदमाशों ने चाकू से गोद डाला

MUNGER : मुंगेर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ बदमाशों ने रंगदारी के पैसे नहीं देने पर एक शिक्षक पर जानलेवा हमला कर दिया और चाकू से वार कर उसे लहुलुहान कर दिया

बिहार : रंगदारी नहीं देने पर शिक्षक पर जानलेवा हमला : बदमाशों ने चाकू से गोद डाला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER : मुंगेर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ बदमाशों ने रंगदारी के पैसे नहीं देने पर एक शिक्षक पर जानलेवा हमला कर दिया और चाकू से वार कर उसे लहुलुहान कर दिया। घटना पूरब सराय थानाक्षेत्र के दिलीप बाबू धर्मशाला के समीप की है।


जानकारी के मुताबिक गुरुवार की देर शाम पूरब सराय निवासी शिक्षक रवीश कुमार पर अपराधियों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। चाकू शिक्षक के गर्दन पर लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।


घायल शिक्षक ने बताया कि शामपुर निवासी पप्पू और रंजीत ने उनके गर्दन पर चाकू से उस समय हमला किया जब वह दुकान पर बैठकर एक आदमी से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले भी रंगदारी की मांग को लेकर दोनों ने उन पर जानलेवा हमला किया था। घायल रवीश कुमार मध्य विद्यालय, बिहमा तारापुर में पदस्थापित हैं। कोतवाली थाना पुलिस ने घायल शिक्षक का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।