ब्रेकिंग
कोटे में कोटा हमारा अधिकार है, बोले संतोष सुमन..किसी की धमकी से डरने वाले नहीं, हक लेकर रहेंगेबिटिया के भविष्य के लिए बस इतना करें निवेश, ब्याज से तैयार हो जाएंगे 50 लाख! जानें पूरी स्कीमतेज प्रताप यादव ने जीतन राम मांझी पर बोला हमला, कहा..कुर्सी छोड़ें और दशरथ मांझी की तरह बनकर दिखाएंदिल्ली से पटना लौटते ही RJD प्रदेश कार्यालय पहुंचे तेजस्वी यादव, पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठकपटना के बाढ़ में 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब पीने की आशंका से मचा हड़कंप कोटे में कोटा हमारा अधिकार है, बोले संतोष सुमन..किसी की धमकी से डरने वाले नहीं, हक लेकर रहेंगेबिटिया के भविष्य के लिए बस इतना करें निवेश, ब्याज से तैयार हो जाएंगे 50 लाख! जानें पूरी स्कीमतेज प्रताप यादव ने जीतन राम मांझी पर बोला हमला, कहा..कुर्सी छोड़ें और दशरथ मांझी की तरह बनकर दिखाएंदिल्ली से पटना लौटते ही RJD प्रदेश कार्यालय पहुंचे तेजस्वी यादव, पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठकपटना के बाढ़ में 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब पीने की आशंका से मचा हड़कंप

रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कई लड़के और लड़कियां गिरफ्तार

रांची पुलिस ने राजधानी के कई इलाके में सेक्स रैकेट के खिलाफ छापेमारी कर कई लड़कियों, ग्राहकों और रैकेट की सरगना को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड में शामिल थी। रैकेट में दो दर्जन से ज्यादा लड़कियां शामिल थीं।

झारखंड न्यूज
जिस्मफरोशी का धंधा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: रांची के लालपुर, चुटिया सहित अन्य थाना क्षेत्रों में रविवार को पुलिस ने सेक्स रैकेट के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की। इन इलाकों में छापेमारी कर कई लड़कियों और ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया। सेक्स रैकेट के खुलासे से इलाके में हड़कंप मच गया।  बड़े पैमाने पर चल रहे रैकेट की सरगना एक महिला है जो पश्चिम बंगाल सहित अलग-अलग इलाकों से लड़कियों को बुलाकर रांची में देह व्यापार करवाती थी। 


पुलिस ने रैकेट की सरगना को भी पकड़ा। जानकारी के अनुसार, रैकेट की यह महिला प्रमुख पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड में शामिल रही है और जेल जा चुकी है। वह पश्चिम बंगाल समेत अन्य इलाकों से लड़कियों को बुलाकर रांची में देह व्यापार करवाती थी। रांची के कई थाना क्षेत्र में एक साथ रेड में 6 से ज्यादा लड़कियों और लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें अधिकांश लड़कियां रांची और कोलकाता की रहने वाली हैं।


एसएसपी राकेश रंजन को यह जानकारी मिली थी कि रांची में बड़े पैमाने पर रैकेट संचालित हो रहा है। रैकेट में दो दर्जन से ज्यादा लड़कियां शामिल थीं, जिन्हें गुप्त तरीके से होटलों और किराए के मकानों में रखकर काम कराया जा रहा था।


सूचना मिलने के बाद सीनियर एसपी के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और रैकेट के खिलाफ कार्रवाई की गई। अब तक आठ लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने बताया कि अधिकांश गिरफ्तार लड़कियां रांची और कोलकाता की रहने वाली हैं। छापेमारी के दौरान रैकेट के संचालन और जुड़े लोगों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।