ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

Bihar Crime News: बिहार की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी, तमिलनाडु से आया ईमेल; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

राजगीर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को तमिलनाडु से आए ईमेल के जरिए बम विस्फोट की धमकी मिली है। सात बम लगाने का दावा किया गया, जिसके बाद CISF और पुलिस ने परिसर में तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: राजगीर स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। फैक्ट्री प्रशासन को भेजे गए एक ईमेल में दावा किया गया है कि परिसर और कार्यालय में सात शक्तिशाली बम लगाए गए हैं, जिन्हें किसी भी समय विस्फोट किया जा सकता है। यह धमकी भरा ईमेल तमिलनाडु से भेजा गया बताया जा रहा है।


ईमेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों के साथ स्थानीय पुलिस सतर्क हो गई। फैक्ट्री परिसर में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने धमकी की पुष्टि करते हुए बताया कि ईमेल में अत्यंत भड़काऊ और गंभीर भाषा का इस्तेमाल किया गया है। घटना की जांच केंद्रीय और राज्य की जांच एजेंसियों, रक्षा मंत्रालय तथा जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही है। साइबर सेल को ईमेल के स्रोत और तकनीकी जांच की जिम्मेदारी दी गई है।


डीएसपी ने बताया कि ईमेल में पाकिस्तान की ISI, तमिलनाडु की DMK और चेन्नई के एक धार्मिक स्थल से जुड़े विवाद का उल्लेख किया गया है। कई गैरकानूनी संगठनों के नाम लेते हुए संवेदनशील टिप्पणियां की गई हैं, जिनका उद्देश्य भावनाएं भड़काना और साम्प्रदायिक तनाव बढ़ाना प्रतीत होता है। पुलिस ने प्राथमिक जांच में इसे दहशत फैलाने की साजिश और ‘साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास’ माना है।


बताया जा रहा है कि इससे पहले भी आयुध फैक्ट्री को इसी तरह की धमकी मिल चुकी है। सतर्कता बढ़ाते हुए परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। CISF की टीम ने फैक्ट्री में सघन तलाशी अभियान चलाया है। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि कर्मियों और आम लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अफवाह पर रोक लगाने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।


नालंदा पुलिस ने मामले को साइबर सेल, इंटेलिजेंस विंग और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा कर दिया है। डीएसपी ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने आश्वस्त किया कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता