ब्रेकिंग
ATM में फंसा डेबिट कार्ड, मदद के लिए दीवार पर लिखे 'हेल्पलाइन' नंबर पर किया कॉल; खाते से उड़ गए 50,000 रुपयेपटना में छात्रों को पुलिस ने घसीटा, प्रदर्शनकारियों ने पूछा..क्या हम आपको आतंकवादी नजर आ रहे हैंBihar News: विशेषज्ञ 'डॉक्टर' के एंटिबायोटिक का CO पर रत्ती भर भी असर नहीं! अंचल अधिकारी का डबल लॉगिन खेल आया सामने, चार्ज छोड़ने के बाद भी सीओ चलाते रहे पुराना अंचल....तेजस्वी यादव का सम्राट सरकार पर हमला, महिला EO की हत्या से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक को लेकर मुख्यमंत्री को घेरापटना में फिर सड़कों पर उतरे छात्र, मुख्यमंत्री आवास घेरने निकला मार्च; पुलिस ने डाकबंगला पर रोका, जानिए क्या हैं मांगेंATM में फंसा डेबिट कार्ड, मदद के लिए दीवार पर लिखे 'हेल्पलाइन' नंबर पर किया कॉल; खाते से उड़ गए 50,000 रुपयेपटना में छात्रों को पुलिस ने घसीटा, प्रदर्शनकारियों ने पूछा..क्या हम आपको आतंकवादी नजर आ रहे हैंBihar News: विशेषज्ञ 'डॉक्टर' के एंटिबायोटिक का CO पर रत्ती भर भी असर नहीं! अंचल अधिकारी का डबल लॉगिन खेल आया सामने, चार्ज छोड़ने के बाद भी सीओ चलाते रहे पुराना अंचल....तेजस्वी यादव का सम्राट सरकार पर हमला, महिला EO की हत्या से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक को लेकर मुख्यमंत्री को घेरापटना में फिर सड़कों पर उतरे छात्र, मुख्यमंत्री आवास घेरने निकला मार्च; पुलिस ने डाकबंगला पर रोका, जानिए क्या हैं मांगें

पटना में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, हाईवे पर खड़े शख्स पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

PATNA : खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स पर दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना पटना सिटी के दीदारगंज थाना इलाके के नत्थाचक के पास की है। यहां हाईवे

पटना में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, हाईवे पर खड़े शख्स पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स पर दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना पटना सिटी के दीदारगंज थाना इलाके के नत्थाचक के पास की है। यहां हाईवे पर खड़े शख्स पर अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में शख्स बाल-बाल बच गया। हालांकि छर्रा लगने से वह घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह पीड़ित व्यक्ति नत्थाचक बाईपास के पास खड़ा था इसी दौरान दो बाइक पर सवार 6अपराधियों ने उस पर हमला बोल दिया। अचानक हुई फायरिंग की घटना से आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि व्यक्ति बाल-बाल बच गया हालांकि छर्रा लगने से वह घायल हो गया है। घायल शख्स किसी प्रकार भागकर थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।


थाने में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने पीड़ित शख्स को इलाज के लिए सबलपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। पीड़ित के मुताबिक पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की नियत से अपराधियों ने उसपर जानलेवा हमला किया है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने जल्द ही वारदात में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता