ब्रेकिंग
Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराNEET Re-Exam 2026: आज नीट परीक्षा देने जा रहे हैं? ये 10 गलतियां कर दीं तो सेंटर से लौटना पड़ सकता हैजमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराNEET Re-Exam 2026: आज नीट परीक्षा देने जा रहे हैं? ये 10 गलतियां कर दीं तो सेंटर से लौटना पड़ सकता हैजमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवाद

रेलवे स्क्रैप घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी की संपत्ति जब्त

HAJIPUR: बड़ी खबर हाजीपुर से आ रही है, जहां रेलवे स्क्रैप घोटाले में ED की कार्रवाई हुई है। CBI के साथ ED ने कार्रवाई कर रेलवे के बड़े अधिकारी की संपत्ति जब्त की है। मामला जमालपुर रे

रेलवे स्क्रैप घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी की संपत्ति जब्त
First Bihar
2 मिनट

HAJIPUR: बड़ी खबर हाजीपुर से आ रही है, जहां रेलवे स्क्रैप घोटाले में ED की कार्रवाई हुई है। CBI के साथ ED ने कार्रवाई कर रेलवे के बड़े अधिकारी की संपत्ति जब्त की है। मामला जमालपुर रेल इंजन कारखाने में स्क्रैप के घोटाले का है। 2013 में पता चला था कि रेलवे के बड़े अधिकारियों और ठेकेदारों ने मिलीभगत कर कड़ोरो के कबाड़ का घोटाला किया था। 



शुरूआती जांच के बाद मामला CBI को सौपा गया। अधिकारियों की अवैध संपत्ति की जांच के लिए ED की जांच शुरू की गई। कारखाने में तैनात सीनियर सेक्शन इंजिनियर चंदेश्वर यादव घोटाले के किंग पिंग साबित हुए, जिसके बाद ED ने रेलवे अधिकारी चंदेश्वर यादव की सम्पत्तियों को जप्त करने की शुरुआत की है। 



असिस्टेंट डायरेक्टर प्रवीण झा के नेतृत्व में ED की टीम ने हाजीपुर के गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के मदारपुर में सम्बंधित अधिकारी की पत्नी के नाम से खरीदी गई जमीन को जप्त किया। इस जमीन पर ED की जप्ती का बोर्ड लगाया गया है। 



कारवाही के लिए पहुंचे ED की टीम ने बताया कि रेलवे अधिकारी चंदेश्वर यादव को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल वे पटना के जेल में बंद हैं। उन्होंने बताया कि साल 2013 से 17 के बीच में जमालपुर मुंगेर में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत रहते हुए अकूत संपत्ति अर्जित किया था। चंदेश्वर यादव ने स्क्रैप और अन्य रेलवे के सामान बेचकर अकूत संपत्ति बनाया था। ईडी के द्वारा चंदेश्वर यादव के एवं उनके परिवार के नाम के चल अचल फिक्स डिपाजिट इंश्योरेंस पॉलिसी म्युचुअल फंड करीब साढ़े 3 करोड़ का जप्त किया गया है। चंदेश्वर यादव ने नौकरी में रहते हुए 38 लाख वेतन के मुकाबले 2 करोड़ 33 लाख  96 हजार 990 अर्जित किया था। अकूत संपत्ति अपने पत्नी उर्मिला देवी घर के अन्य सदस्यों के नाम किया था।


टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता