ब्रेकिंग
नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल✦सुबह-सुबह चाय बनाते वक्त सिलेंडर में जोरदार धमाका, दो घरों में फैली आग; जेवर-नकदी पलभर में जलकर राख✦Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल✦सुबह-सुबह चाय बनाते वक्त सिलेंडर में जोरदार धमाका, दो घरों में फैली आग; जेवर-नकदी पलभर में जलकर राख✦Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ

पूर्वी चंपारण में टूटा मनरेगा का रिंग बांध, गंडक के बढ़ते जलस्तर से कई इलाकों में फैला बाढ़ का पानी

नेपाल में लगातार बारिश के बाद गंडक नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पूर्वी चंपारण के अरेराज में पानी के दबाव से मनरेगा का रिंग बांध टूट गया, जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN: नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर अब पूर्वी चंपारण में भी दिखने लगा है। अरेराज प्रखंड के सिकटिया टोला में मनरेगा से बनाया गया रिंग बांध पानी के दबाव के कारण टूट गया। बताया जा रहा है कि गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के चलते रिंग बांध पर पानी का दबाव बढ़ा, जिससे बांध क्षतिग्रस्त होकर टूट गया।


रिंग बांध टूटने के बाद आसपास के कई इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है और लोगों को आवागमन समेत कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के बीच बाढ़ के पानी के और तेजी से फैलने की चिंता बनी हुई है।


 स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और बाढ़ के पानी से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है। लगातार बारिश और गंडक के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए इलाके में स्थिति पर नजर बनाए रखना जरूरी हो गया है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

टैग्स