ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा आशिक, महबूबा के घरवालों ने गला दबाकर मार डाला

JAMUI : प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक की हत्या का ताजा मामला जमुई जिले से सामने आया है. जहां एक आशिक को रात में अपनी प्रेमिका से मिलना महंगा पड़ गया. प्रेमिका के घरवालों ने

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक की हत्या का ताजा मामला जमुई जिले से सामने आया है. जहां एक आशिक को रात में अपनी प्रेमिका से मिलना महंगा पड़ गया. प्रेमिका के घरवालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और उसकी डेड बॉडी को सड़क किनारे फेंक दिया. इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जमुई जिले के चकाई थाना इलाके की है. जहां एक महिला से अवैध संबंध रखने पर एक युवक को अपनी जान से हाथ धोनी पड़ी. रात में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे आशिक की प्रेमिका के घरवालों ने गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को  जल खरिया गांव जाने वाली कच्ची सड़क किनारे फेंक दिया. मृतक की पहचान सुशील रजक के रूप में की गई है. जो राज मिस्त्री का काम करता था. बताया जा रहा है कि गांव की ही एक पड़ोसी महिला के साथ उसका अफेयर कई दिनों से चल रहा था.


मृतक युवक की मां लालमणि देवी ने बताया कि उसके बेटे का एक महिला के साथ नाजायज संबंध था. इसको लेकर हमेशा विवाद होते रहता था. उन्होंने बताया कि रात में खाना खाकर वह घर में ही सोया हुआ था. लेकिन सुबह में उसकी डेड बॉडी कच्ची सड़क से बरामद हुई. हालांकि युवक वहां कैसे पहुंचा. पुलिस इसकी छानबीन कर रही है.  चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी के मुताबिक मृतक के गले पर निशान हैं जिसके बाद यह आशंका जताई गई है कि उसकी गला दबा कर हत्या कर दी गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Gautam Kumar

FirstBihar संवाददाता