ब्रेकिंग
राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, सरकार ने इतने दिन का दिया समयबिहार में मोहर्रम से पहले बड़ी साजिश नाकाम, किराना दुकान से 5 जिंदा सुतली बम बरामद; बम स्क्वायड ने किया डिफ्यूजBihar Cabinet Meeting: बिहार के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज...इस आधार पर होगा आपका ट्रांसफऱ, जानें...Bihar Cabinet Meeting: बिहार के एक और शहर में सेटेलाइट टाउनशिप, कमिश्नर को मिला बड़ा जिम्मा..बनाया गया प्राधिकार का अध्यक्ष सम्राट कैबिनेट की बैठक में 45 एजेंडों पर मुहर, शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर बनी नई नीति..भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच को लेकर न्यायिक आयोग का गठनराबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, सरकार ने इतने दिन का दिया समयबिहार में मोहर्रम से पहले बड़ी साजिश नाकाम, किराना दुकान से 5 जिंदा सुतली बम बरामद; बम स्क्वायड ने किया डिफ्यूजBihar Cabinet Meeting: बिहार के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज...इस आधार पर होगा आपका ट्रांसफऱ, जानें...Bihar Cabinet Meeting: बिहार के एक और शहर में सेटेलाइट टाउनशिप, कमिश्नर को मिला बड़ा जिम्मा..बनाया गया प्राधिकार का अध्यक्ष सम्राट कैबिनेट की बैठक में 45 एजेंडों पर मुहर, शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर बनी नई नीति..भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच को लेकर न्यायिक आयोग का गठन

रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलना पड़ गया महंगा, घर में घुसकर दबंगों ने पूरे परिवार को पीटा

BEGUSARAI: प्रेम-प्रसंग का खामियाजा लड़के वालों को भुगतना पड़ गया। घर में घुसकर लड़की वालों ने लड़के के परिवार की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान महिला सहित चार लोग घायल हो गये है

रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलना पड़ गया महंगा, घर में घुसकर दबंगों ने पूरे परिवार को पीटा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: प्रेम-प्रसंग का खामियाजा लड़के वालों को भुगतना पड़ गया। घर में घुसकर लड़की वालों ने लड़के के परिवार की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान महिला सहित चार लोग घायल हो गये है जिनका इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि घटना लाखों थाना क्षेत्र के बहदरपुर गांव की है। घायलों में प्रेमी रोहित कुमार भी गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज आईसीयू वार्ड में चल रहा है। 


वही हीरालाल राम, रोशन कुमार एवं सजनी देवी घायलों में शामिल है। जबकि प्रेमिका भी घायल है उसका भी इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। लड़की वालों ने उसे अस्पताल पहुंचा वहां से फरार हो गये हैं। इस संबंध लड़का के परिजनों ने बताया कि रोहित कुमार गुजरात से कमाकर रात ही घर लौटा था। पड़ोस के कुछ लोगों ने उस पर लड़की से छेड़खानी करने का आरोप लगाया और लड़के के पूरे परिवार के साथ मारपीट की। हमलावर चाकू, लाठी डंडे से लैस थे। लड़के वालों को लड़की पक्ष के लोगों ने बुरी तरह से पीटा। लड़के को भी इस कदर पिटाई कर दी कि वो आज आईसीयू में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है। 


बताया जाता है कि रोहित कुमार का अपने पड़ोस के ही रिश्ते की चचेरी बहन से पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और कल रात जब वह गुजरात से घर लौटा तो वह अपनी प्रेमिका से मिलने चला गया था। तभी प्रेमिका के परिजनों ने उसे देख लिया जिसके बाद प्रेमिका के घर वालों ने दोनों की वही पर जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद लड़के के घर पर भी पहुंच गये और वहां भी लड़के के परिवारवालों के साथ मारपीट की गयी। मारपीट करने वाले में लड़की के घरवालों में पुरुष और महिला सभी ने मिलकर लड़केवालों के साथ मारपीट की। फिलहाल सभी का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है घटना की सूचना पुलिस को दी गई है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता