ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, पिछले महीने धूमधाम से हुई थी शादी

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ बाइक सवार अपराधियों (Criminal) ने गुरुवार की सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या (murder

Bihar News: घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, पिछले महीने धूमधाम से हुई थी शादी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ बाइक सवार अपराधियों (Criminal) ने गुरुवार की सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या (murder) कर दी। घटना शहर से सटे रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मोड़ के पास की है।


मृतक की पहचान विवेक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किसी ने फोन कर विवेक से कहा कि उसकी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया है, कही से पेट्रोल का इंतजाम कर दे। जिसके बाद विवेक बोतल में पेट्रोल लेकर लक्ष्मीपुर मोड़ के पास पहुंचा था, तभी बाइक सवार बदमाश बदमाशों ने उसके सिर में गोली दाग दी और वहां से फरार हो गए।


गोली लगने के बाद विवेक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन जबतक उसे अस्पताल ले जाया जाता तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। शव को देख कर परिवार वाले बिलख बिलखकर रो रहे है। बताया जा रहा है कि बीते 24 नवंबर को ही धूमधाम से विवेक की शादी हुई थी। पुलिस का मानना है कि आपसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है। 

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी