ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

सुरेश यादव हत्याकांड का खुलासा: दो कॉन्ट्रैक्ट किलर को हथियार के साथ मोतिहारी पुलिस ने दबोचा, 10 लाख में ली थी सुपारी

MOTIHARI: मोतिहारी पुलिस ने 48 घंटे के भीतर जिला पार्षद सदस्य सुरेश यादव की हत्या का खुलासा किया है। दो कॉन्ट्रैक्ट किलर को हथियार के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। सु

सुरेश यादव हत्याकांड का खुलासा: दो कॉन्ट्रैक्ट किलर को हथियार के साथ मोतिहारी पुलिस ने दबोचा, 10 लाख में ली थी सुपारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी पुलिस ने 48 घंटे के भीतर जिला पार्षद सदस्य सुरेश यादव की हत्या का खुलासा किया है। दो कॉन्ट्रैक्ट किलर को हथियार के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। सुरेश यादव हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 10 लाख रुपए देकर कॉन्ट्रैक्ट किलरों से सुरेश यादव की हत्या करवाई गयी थी। 


इस संबंध में मोतिहारी एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने  मीडिया को बताया कि जिला पार्षद सदस्य सुरेश यादव के हत्या के लिए दिलरंजन दुबे ने कांट्रेक्ट किलर को हायर किया गया था और 10 लाख रुपए में हत्या की सुपारी दी थी। जिसके बाद दिनदहाड़े अपराधियों ने शहर के चांदमारी चौक पर सुरेश यादव की हत्या कर दी और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गये। भागने के क्रम में अपराधियों का मोबाईल घटनास्थल पर ही गिर गया था जो पुलिस के लिए अहम सुराग की तरह था। 


अपराधियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से की गई। जिसके बाद पुलिस ने सुगौली निवासी हरिशकंर पासवान और रघुनाथपुर नियासी सुदामा सहनी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस हत्या के पीछे की वजह क्या थी इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। दो अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गयी है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मोतिहारी एसपी ने फरार दो अन्य अपराधियों की जल्द गिरफ्तार किये जाने की बात दोहराई है।