ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

Purvi Champaaran Crime News: शराबबंदी के बाद बिहार में सूखा नशा का चलन बढ़ा, लाखों रुपए के स्मैक के साथ नशे के 8 सौदागर अरेस्ट

MOTIHARI: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद सूखे नशा का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। शराब की खेप के साथ साथ गांजा, चरस समेत अन्य सूखा नशा की खेप भी बिहार पहुंच रही है। पुलि

Purvi Champaaran Crime News: शराबबंदी के बाद बिहार में सूखा नशा का चलन बढ़ा, लाखों रुपए के स्मैक के साथ नशे के 8 सौदागर अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद सूखे नशा का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। शराब की खेप के साथ साथ गांजा, चरस समेत अन्य सूखा नशा की खेप भी बिहार पहुंच रही है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद तस्कर नशे की खेप लोगों तक पहुंचा रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां लाखों रुपए की चरस के साथ पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार किया है।


दरअसल, मोतिहारी में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित हरैया पुलिस ने छापेमारी कर मादक पदार्थ के साथ आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर मादक पदार्थ की पुड़िया बनाकर रक्सौल शहर में लोगों सप्लाई करते थे। हरैया थाना को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के मोहम्मद नइम के घर से मादक पदार्थ चरस का पुड़िया बना रक्सौल शहर के विभिन्न ठिकानों पर लोगो को सप्लाई किया जा रहा है।


एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन करते हुए थाना क्षेत्र में मोहम्मद नईम के घर पर छापेमारी की गई जहां से 8 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। वही 1 किलो 92 ग्राम चरस के साथ 208 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है। हरैया पुलिस सभी गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है। तस्करों में पांच रक्सौल के, एक पश्चिम चंपारण का रहने वाला है जबकि दो नेपाल के निवासी है।


गिरफ्तार चरस कारोबारी की पहचान रक्सौल निवासी प्रदीप कुमार, साहिल गुप्ता, विवेक कुमार, राजन गुप्ता, प्रिंस कुमार पश्चमी चंपारण जिले के भंगाहा निवासी हसनैन ठाकुर के साथ नेपाल के बारा जिला अंतर्गत कलैया निवासी सुमित कुमार एवं आयुष कुमार सिंह के रूप में किया गया है। फिलहाल पुलिस बाकी चार नामजद तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम