ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

पैसे लेकर शराब माफिया को छोड़ना पड़ गया भारी, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन

MOTIHARI: मोतिहारी में पकड़े गये शराब माफिया को छोड़ने वाले दो पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गयी है। ढाका थाने में तैनात सिपाही अनिल और नीरज को लाइन हाजिर किया गया है। मामले क

पैसे लेकर शराब माफिया को छोड़ना पड़ गया भारी, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में पकड़े गये शराब माफिया को छोड़ने वाले दो पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गयी है। ढाका थाने में तैनात सिपाही अनिल और नीरज को लाइन हाजिर किया गया है। मामले की जांच का आदेश एसपी ने एसडीपीओ को दिया था। सिकरहना एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि दोनों सिपाही ने पैसे लेकर शराब माफिया को छोड़ा था। 


पुलिस की विभागीय जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन शराबबंदी को सफल बनाने वाले का जिम्मा जिस पुलिस के कंधे पर है वही शराब माफिया को संरक्षण दे रही है। पकड़े गये शराब माफिया को पुलिस पैसे लेकर छोड़ रही है। इस बात की शिकायत जब जिले के   एसपी कांतेश मिश्रा से की गई तब एसपी ने शराब माफियाओं को संरक्षण देने और पैसे लेकर शराब माफिया को छोड़ने के आरोपी ढाका थाने में तैनात सिपाही नीरज कुमार यादव और अनिल कुमार पर विभागीय कार्रवाई की। एसडीपीओ की जांच रिपोर्ट के बाद एसपी ने दोनों को लाइन हाजिर किया। 


बता दें अनिल कुमार और नीरज कुमार यादव दोनों ढाका थाना में ही तैनात था। इस दौरान दोनों सिपाही ने ढाका के एक बड़े शराब माफिया को पकड़ा था। लेकिन पैसे के लालच में उन्होंने शराब माफिया को छोड़ दिया। इस बात की सूचना स्थानीय लोगों ने एसपी कांतेश मिश्रा को दी जिसके बाद एसपी के निर्देश पर जांच टीम का गठन किया गया। जिसमें सिकरहहना के एसडीपीओ अशोक कुमार ने इसकी जांच की और जांच में लोगों के आरोप को सही पाया गया। दोनों सिपाहियों पर विभागीय कार्रवाई की गयी दोनों को लाइन हाजिर किया गया। एसडीपीओ अशोक कुमार ने इस बात की जानकारी दी। कहा कि दो सिपाही पैसे की लालच में शराब माफियाओं को संरक्षण देते थे। उनके खिलाफ शिकायत मिली थी और जांच में शिकायत सही पाया गया। अब दोनों सिपाहियों पर विभागीय कार्रवाई की गई है दोनों को लाइन हाजिर किया गया है।