ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

नेपाल से बिहार में घुसे 10 लोग, एसएसबी ने अरेस्ट कर क्वारंटाइन सेंटर में डाला

MOTIHARI : बिहार में कोरोना महामारी के बीच एक वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां एसएसबी की टीम ने नेपाल से बिहार में घुसे 10 संदिग्धों को अरेस्ट किया है. सीमा सुर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में कोरोना महामारी के बीच एक वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां एसएसबी की टीम ने नेपाल से बिहार में घुसे 10 संदिग्धों को अरेस्ट किया है. सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने संदिग्धों को गिरफ्तार कर फिलहाल क्वारंटाइन सेंटर में रखा है. ये सभी नेपाल से भारत में प्रवेश करते गिरफ्तार हुए हैं.


एसएसबी के कमांडेंट प्रियव्रत शर्मा ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सीमा क्षेत्र में गश्ती के दौरान एसएसबी जवानों ने नेपाल सीमा के निकट से दस संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी लोगों को रक्सौल के हजारी मल उच्च विद्यालय स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है.


सशस्त्र सीमा बल की ओर से सीमावर्ती जिलों के पुलिस कप्तान और प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी गई थी कि तक़रीबन 200 लोग नेपाल के एक मस्जिद में छिपे हैं. जो इंडिया में घुसने की साजिश रच रहे हैं. इस खबर के बाद पुलिस की ओर से बॉर्डर को सील कर दिया गया है. भारत- नेपाल सीमा से लगे बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के सीमा इलाके से ही आज 10 संदिग्धों को पकड़ा गया है. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता