ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

नक्सली नेता रामबाबू की संपत्ति होगी जब्त, ईडी ने घर पर इश्तेहार चिपकाया

MOTIHARI: खबर मोतिहारी से है जहां प्रवर्तन निदेशालय ने भाकपा माओवादी के उत्तर बिहार के पश्चिमी जोनल कमिटी के प्रवक्ता व सचिव नक्सली नेता रामबाबू राम उर्फ राजन उर्फ प्रहार की स

नक्सली नेता रामबाबू की संपत्ति होगी जब्त, ईडी ने घर पर इश्तेहार चिपकाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: खबर मोतिहारी से है जहां प्रवर्तन निदेशालय ने भाकपा माओवादी के उत्तर बिहार के पश्चिमी जोनल कमिटी के प्रवक्ता व सचिव नक्सली नेता रामबाबू राम उर्फ राजन उर्फ प्रहार की सम्पति जब्त करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। पटना क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक निदेशक अमित कुमार द्वारा जारी इश्तेहार चिपकाने ईडी के अधिकारी रामबाबू राम के घर पहुंचे थे।


पकड़ीदयाल डीएसपी सुनील कुमार सिंह और मधुबन इंस्पेक्टर मुकेश चंद्र कुंवर के नेतृत्व में पहुंची ईडी की टीम ने रामबाबू राम उर्फ प्रहार के घर पर इश्तेहार चिपकाया। नक्सली नेता रामबाबू राम उर्फ राजन जी उर्फ प्रहार पर जबरन वसूली को लेकर धनशोधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।


ईडी ने 40.23 लाख की सम्पति जब्त करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है. डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नक्सली नेता रामबाबू राम के घर पर ईडी के अधिकारियों ने इश्तेहार चिपकाया है. किसी भी तरह के जबाब के लिए पटना ईडी के कोर्ट में आवेदन देने का निर्देश दिया गया है.बता दें कि नक्सली नेता रामबाबू राम उर्फ राजन उर्फ प्रहार के उपर बिहार के विभिन्न थाना में 28 मामले दर्ज हैं। नक्सलियों के सम्पर्क में आने के बाद उसने वर्ष 2001 में हथियार उठा लिया। उसके बाद से वह भूमिगत है. रामबाबू राम का नाम 23 जून 2005 में हुई मधुबन धमाका के बाद चर्चा में आया था।


वर्ष 2005 में नक्सलियों के गुरिल्ला दस्ता ने पूरे मधुबन बाजार को घंटों अपने कब्जे में रखा था. इस दौरान नक्सलियों ने मधुबन थाना, बाजार स्थित विभिन्न बैंकों के शाखा, प्रखंड व अंचल कार्यालय और तत्कालिन सांसद सीताराम सिंह के आवास समेत पेट्रोल पंप पर हमला कर घंटों तांडव मचाया था। जिस घटना में थाना के एक सिपाही और बैंक के गार्ड की मौत हुई थी।.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rajiv Ranjan

FirstBihar संवाददाता