ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

नशेड़ी ट्रक ड्राइवर ने दंपति को रौंदा, पति की मौत, पत्नी की हालत नाजुक

MOTIHARI:बिहार में शराबबंदी के बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब के नशे में धुत एक ट्रक ड्राइवर ने दंपति को रौंद डाला। जिससे घटनास्थल पर ही पति की मौत हो गयी है जबक

नशेड़ी ट्रक ड्राइवर ने दंपति को रौंदा, पति की मौत, पत्नी की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

MOTIHARI:बिहार में शराबबंदी के बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब के नशे में धुत एक ट्रक ड्राइवर ने दंपति को रौंद डाला। जिससे घटनास्थल पर ही पति की मौत हो गयी है जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी को स्थानीय लोगों ने आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। 


वही दंपति को रौंद कर भाग रहे ट्रक ड्राइवर को लोगों ने धड़ दबोचा। ट्रक ड्राइवर के शराब पीने की पुष्टि डॉक्टरों ने की है। बताया जाता है कि धर्मवीर सिंह अपनी पत्नी के साथ बाजार जा रहे थे तभी बंगाली कॉलोनी के पास यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।  

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rajiv Ranjan

FirstBihar संवाददाता