ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

लॉकडाउन में ट्रिपल मर्डर, मोतिहारी में पति-पत्नी की मिली लाश, कल मिला था पिता का शव

MOTIHARI : इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां लॉकडाउन के दौरान इलाके में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है. लॉकडाउन में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अपराधी

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MOTIHARI : इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से  आ रही है, जहां लॉकडाउन के दौरान इलाके में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है. लॉकडाउन में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अपराधी ने पहले तो घर में घुसकर  पिता की हत्या कर दी और बेटा- गर्भवती बहू को उठाकर घर से 5 किलोमीटर दूर ले जाकर हत्या कर शव को फेंक दिया. 

शनिवार की सुबह पति-पत्नी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. अपराधियों ने एक साथ एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर पुलिस को चुनौती देते हुए सबको चौका दिया. घटना मोतिहारी  के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पकड़िया परहा टोला की  है. शुक्रवार को  घर के मुखिया 47 साल के चन्दकिशोर राय का शव घर मे मिला था. शनिवार को गायघाट के कुबरा पोखर के पास से उसके पुत्र झुन झुन राय व उसकी पत्नी पूजा कुमारी की लाश बरामद की गई है. 

पिता की हत्या के बाद बेटा और बहू की हत्या से हड़कंप मचा है. दोनों के गले में रस्सी बांध कर हत्या की गई है. पहचान को छुपाने के लिए मृतक के चेहरे को  तेजाब से जलाया गया  है. बता दें कि इसके पूर्व वर्ष 2005 में उसके 7 वर्षीय पुत्र को जिंदा गाड़ कर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में उनके भाई का ही साला जेल में है.  

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता